फतहनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां ज्ञान एकेडमी एवं लाइब्रेरी ने एक अभिनव प्रयोग करते हुए प्लेटफार्म मुहैया करवाया है।
नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ एवं आस पास के गांवों के प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के वास्ते कोई जरिया आज दिन तक उपलब्ध नहीं हो पाया। जिससे हमारे यहां के बालक-बालिकाएं वंचित हो रहे थे। इसी कमी की ओर खरतांणा निवासी यशराज जाट का ध्यान गया जिसने पालिका कार्यालय से पहले एक केन्द्र का संचालन शुरू किया।
जाट ने बताया कि यहां कई बालक-बालिकाएं अध्ययन के लिए आ रहे हैं जिन्हें अध्ययन की सामग्री मुहैया करवाई जा रही है। रेस्पोंस अच्छा है तथा बच्चे भी यहां की सेवा से संतुष्ठ हैं। आने वाले समय में इसके जरिए कई बच्चों का राजकीय सेवाओं में निश्चित ही चयन होगा। ज्ञान एकेडमी संचालक यशराज जाट से निम्न चल दूरभाष पर सम्पर्क किया जाकर जानकारी ली जा सकती हैः 8107508485
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्ञान एकेडमी का अभिनव प्रयोग

Leave a Reply