** फतहनगर।** मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके कार्यों और योगदान को याद किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी को देश में सूचना एवं संचार क्रांति का जनक माना जाता है। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और युवाओं तथा तकनीक को देश की प्रगति से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।
कार्यक्रम में मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, देहात जिला प्रभारी जमनालाल शर्मा, अमरसिंह झाला, रोशनलाल गौड़, लदानी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर गायरी, मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नाथूदास वैरागी, शंकरलाल जीनावत, बसंत त्रिपाठी, सतीश मेहरा, सोहनलाल मीणा, नारायण पालीवाल, यूसुफ मोहम्मद, खूबीलाल रेगर, रामसिंह चुंडावत, गिरिराज जोशी, इकराम मोहम्मद, बंशीदास वैरागी, मांगीलाल टेलर, राजकुमार माली, असरार शेख, दुर्गेश श्रीमाली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply