उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बदनोर हवेली उदयपुर में माँ सरस्वती के जन्मोत्सव पर हवन कर सुख समृद्धि की कामना की गई साथ ही विद्यालय प्रांगण से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्रीनाथ जी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें माता बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया l कलश यात्रा विद्यालय प्रांगण से काला गोखड़ा, सोना सहरी, दाता भेरू कुम्हारवाड़ा, गौड़ चोक,हनुमान चोक , खेरादीवाड़ा, श्रीनाथ मार्ग होते हुए श्रीनाथ जी मंदिर तक पहुची जहाँ भगवान श्री नाथ जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया ।
हवन में प्रधानाचार्य माधवी आमेटा, ललित बारोलिया,शीतल रावत, सलोनी,नेहा,आरती, प्रियंका , दिव्या, हेमलता, आदि सभी आचार्य दीदी, विद्यार्थियो और अभिभावकों ने आहुतिया दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष नाहर सिंह भी उपस्थित थे।
इस हवन के दौरान नये प्रवेश हेतु भैया-बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया। नये बालको को तिलक, मोली बाँधकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय में इस अवसर पर सेवानिधि की राशि भी भैया – बहिन द्वारा एकत्रित की जो सेवा कार्य के लिए भेजी जाएगी। प्रत्येक भैया-बहन ने मां सरस्वती के समक्ष अपनी राशि का समर्पण किया।


Leave a Reply