फतहनगर - सनवाड

पुराने साथी मेघवाल व मूंदडा के निवास पर जाकर मिले राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर,पुरानी स्मृतियों का खुला पिटारा


उदयपुर, 7 जून। सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर रविवार को उदयपुर प्रवास में अपने राजनीतिक जीवन के पुराने साथी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मूंदडा के निवास पर जाकर मिले।
राज्यपाल माथुर ने आज उदयपुर में जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा में साथी सहभागी साथी रहे कैलाश मेघवाल के निवास अम्बावगढ व मदनलाल मूंदड़ा से उनके निवास गणेशनगर पर मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी और पुराने संस्मरण साझा किये। राज्यपाल माथुर, मेघवाल व मूंदडा तीनों आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सैनानी भी है। माथुर ने मूंदडा के साथ संघ व जनसंघ के समय की स्मृति की चर्चा की। मेघवाल ने माथुर के साथ चर्चा में कहा कि जालोर में तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री बूटासिंह के विरुद्ध लोकसभा चुनाव में उनकी ऐतिहासिक विजय के प्रमुख रणनीतिकार माथुर ही थे। इस विजय से उन्हें “जोइंट कीलर” की उपाधि मिली। मेघवाल ने इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. लक्ष्मणसिंह शेखावत (भैय्याजी) को याद करते हुए कहा की शेखावत व माथुर ने सदैव उन्हें आगे बढने में सदैव मदद की।
इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा, सांसद् चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, राजस्थान के राज्यपाल के सलाहकार प्रो. के.सी.सोडानी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान,
पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पारस सिंघवी, वरिष्ठ नेता दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, दिग्विजय श्रीमाली, प्रकाश अग्रवाल, दिलीपसिंह राठौड़, डॉ. विजय विप्लवी, मनोहर चौधरी, घनश्याम चावला, महेश भावसार, ओमप्रकाश खोखावत शहर जिला प्रवक्ता गोविन्द दीक्षित भी उपस्थित थे।
राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति डॉ. शिवसिंह सारंगदेवोत ने भी राज्यपाल माथुर का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *