फतहनगर - सनवाड

पाराशर संभालेंगे नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार

फतहनगर. सहायक प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद पाराशर नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे.
 इस आशय का आदेश स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक कुशल कुमार कोठारी ने जारी किया. आदेश के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका फतहनगर-सनवाड के रिक्त पद का चार्ज  महावीर लाल पारासर सहायक प्रशासनिक अधिकारी नगरपालिका फतहनगर- सनवाड़ को अग्रीम आदेशो / नवीन नियुक्ति होने तक दिया गया है. इन्हे समस्त वित्तीय अधिकार प्रदत्त होगे।  नगर पालिका कपासन के अधिशासी अधिकारी करणीसिंह सौदा  के पास फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था. कोठारी ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका कपासन के आदेश को प्रत्याहारित कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *