फतहनगर - सनवाड

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मावली में आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

मावली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय तथा मुख्यमंत्री पद पर Suvendu Adhikari के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में शनिवार शाम मावली चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मावली मंडल के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, पंचायत प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र और विकास की जीत है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

मावली चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *