फतहनगर। गुरूवार को पर्यवेक्षक आर.के.शर्मा एवं नगर नियोजन विभाग से श्रीमाली ने सनवाड़ स्थित तुलसी वाटिका में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड 6 के शिविर का अवलोकन किया।
इसी के साथ पालिका में चल रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर के साथ प्रशासन शहरो के संग अभियान में 69-ए के 3 पट्टे, 90-ए के 2 पट्टे, 3 नामान्तरण का वितरण किया गया एवं निर्देश दिये गये कि पट्टे की लंबित पत्रावलियां 10 दिवस के भीतर निष्पादन किया जावे। महंगाई राहत कैम्प मे 245 आवेदकों का पंजीकरण किया गया। आज दिनांक तक कुल 4137 लाभार्थीयो के पंजीयन हुए। अभियान के दौरान पार्षद रतनलाल खटीक, मनोहर लाल त्रिपाठी, विनोद धर्मावत, सुनिल डांगी आदि उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षक शर्मा ने किया प्रशासन शहरो के संग अभियान का निरीक्षण

Leave a Reply