फतहनगर - सनवाड

परिण्डा लगाओ प्रतियोगिता आयोजित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय द्वारा परिन्डा लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीवदया के इस कार्य में विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घर की छत, व्यापार स्थल, खेत एवं आस-पास के क्षेत्र में पक्षियों के लिए पीने के जल की व्यवस्था हेतु परिन्डे लगाए गए। इस प्रतियोगिता में सुश्री अंतिमा पंवार बी.सी.ए. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, सुश्री नीतू जाट प्रथम वर्ष कला ने द्वितीय स्थान तथा सुश्री डिम्पल सिकलीगर वाणिज्य वर्ग प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में राकेश छीपा, डॉ. शारदा जोशी एवं श्रीमती रेखा मेहता रहे। उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *