उदयपुर

परशुराम मूर्ति स्थल पार्क की दुर्दशा सुधारने की मांग

उदयपुर ।  विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्रीमद् वल्लभाचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर नंबर 11 उदयपुर में भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। उक्त पार्क में जहां गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिमा के सम्मुख मिट्टी की गाड़ी खाली की हुई है ।बाउंड्री वालों पर रंग रोगन नहीं है दीवारे टूटी पड़ी है। लाइटें बंद पड़ी है और रात को असामाजिक तत्व वहां बैठकर शराब सेवन करते है। गार्डन की घास भी बड़ी हो गई है पेड़ पौधे सूख रहे हैं।
विप्र फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल जब उक्त पार्क का निरीक्षण करने गया तब पार्क की दुर्दशा देख नगर निगम के प्रति भयंकर रोष प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री श्याम सुंदर मोड, श्री गोविंद पालीवाल, श्री हरीश आर्य, श्री ओमप्रकाश नंदवाना, त्रिभुवन नाथ व्यास ,भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
       विदित रहे ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम का जन्म उत्सव दिनांक 3 मई 2022 को है और विप्र फाउंडेशन उदयपुर द्वारा दिनांक 29 अप्रैल से 3 मई 2022 तक भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया हुआ है जिसकी पूर्व जानकारी प्रशासन को होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं देना चिंता का विषय है ।
श्री व्यास  ने नगर निगम प्रशासन को तीन दिवस में पार्क की व्यवस्था सुधारने की मांग करते हुए चेताया की निगम के अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन की मांग को हल्के में ना लें और तत्काल समस्या समाधान करावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *