फतहनगर। पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व रविवार को यहां श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। नवीन परिधान में सजधज कर समूहों में करवा चौथ की कथाएं सुनी एवं पूजा की। छतों पर पहुंच कर चन्द्रमा के दर्शन कर उन्हेें अर्ध्य दिया एवं छलनी के जरिए पति का चेहरा देख आशीर्वाद लिया। पति के हाथों करवे से जल ग्रहण कर सुहागिनों ने व्रत खोला। कई जगह व्रतधारी सुहागिनों ने करवा चौथ के व्रत का उद्यापन भी किया। नगर में सभी ओर सुहागिन महिलाओं ने कथा श्रवण किया।
पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धा के साथ मनाया करवा चौथ

Leave a Reply