फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 15 एवं 22 में स्थित नाकोड़ा नगर के 50 से भी अधिक महिला एवं पुरूष पालिका में चल रहे राहत कैंप में पहुंचे तथा लम्बे अरसे से न्यून वाॅल्टेज की समस्या का सामना कर रहे इन लोगों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी महावीरलाल पाराशर को ज्ञापन सौंपा।
इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वाल्टेज की समस्या काफी समय से चल रही है। बिजली विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। दो साल से डी.पी. भी विश्राम स्थल के यहां लगा रखी है लेकिन इसे भी चालू नहीं किया गया है। वाल्टेज कम रहने के कारण बिजली के उपकरण काम ही नहीं करते। इतना ही नहीं कई बार ये उपकरण जल भी चुके हैं। बिजली विभाग के अफसर एवं कर्मचारी भी इस समस्या से वाकिफ हैं लेकिन इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। भीषण गर्मी के समय इन लोगों के घरों में लगे बोरवेल से भी पानी निकलना दूभर हो गया है। पीने के पानी की इससे समस्या पैदा हो गयी है। इस क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन के जरिए समस्या के समाधान का आग्रह किया है।
इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष के नाम भी एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सड़क की दुर्दशा बयां करते हुए सड़क बनवाने का आग्रह किया गया है।
न्यून वाल्टेज की समस्या को लेकर कैंप में पहुंचे लोग,अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply