फतहनगर - सनवाड

नीलकंठ महादेव मंदिर के विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के ढूंढिया स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। नीलकंठ महादेव विकास समिति के आग्रह पर सांसद सी.पी. जोशी ने मंदिर के सामने स्थित पाल के चौड़ीकरण एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सांसद सी.पी. जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से मंदिर परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर अपनी धार्मिक आस्था के साथ-साथ पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पाल के चौड़ीकरण और रिटर्निंग वॉल निर्माण से मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होने के साथ ही बरसात के दौरान होने वाले कटाव से भी सुरक्षा मिलेगी।

ग्रामीणों एवं नीलकंठ महादेव विकास समिति ने इस स्वीकृति के लिए सांसद सी.पी. जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *