फतहनगर।
मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में अमावस्या के अवसर पर मंदिर का भंडार खोला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ भंडार खोला गया, जिसके पश्चात प्राप्त दान राशि की गणना की गई। गणना में कुल 58,144 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो पिछले दो माह में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई थी।
भंडार खोलने की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के संचालन में किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे माहौल में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
फतहनगर - सनवाड
