फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर स्व. श्रीमती कमला देवी एवं स्व. श्री फतह लाल जैन की पावन स्मृति में उनके परिजनों द्वारा आयोजित किया गया जिसमें 331 मरीज लाभान्वित हुए।
शिविर का उद्घाटन नगर पालिका फतहनगर-सनवाड़ के अधिशाषी अधिकारी महावीर लाल पाराशर के हाथों संपन्न हुआ। शिविर में मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित खंडेलवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियांक, सर्जन डॉ. प्रमोद रावल एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चैबीसा सभी विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर के प्रणेता चिकित्साधिकारी फतहनगर डॉ. विजय जैन की सकारात्मक सोच की वजह से सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए। नगर पालिका के पार्षद नरेश जाट, सुनील मुंदडा, विनोद धर्मावत, बाबू लाल गाडरी, गिरिजा मीणा, हेमलता देवड़ा, गजेंद्र रावल,हमीदा बानू,रतनलाल खटीक,सोहनलाल खटीक व नगर के कई गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया जिनमें मनोहर लाल कावड़िया, रमेश मारू, निरंजन सिंह राणावत, प्रभुलाल जैन, शांतिलाल पीपाड़ा, पारसमल बाफना, धर्मेश चपलोत, सत्यनारायण अग्रवाल, कल्याणसिंह पोखरना, राजकुमार उनिया,मोहनलाल स्वर्णकार,मदनलाल प्रजापत आदि कई लोग उपस्थित थे। मावली ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर सिंह ने भी शिविर का अवलोकन किया और शिविर की व्यवस्थाओं से बहुत प्रभावित हुए। सभी जनों का सम्मान डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने किया। फतह एकेडमी के निदेशक अजय जैन ने आभार प्रकट किया।
निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 331 मरीज हुए लाभान्वित

Leave a Reply