फतहनगर। गुरु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 02 अप्रेल से चल रहे सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के आठवें दिन अङ्गद रावण संवाद, लक्ष्मण मुर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद, रावण वध, भरत हनुमान मिलन के प्रसंगों का उत्साह के साथ पाठ किया गया। पाठ में नगर के पुरुष एवं महिला पाठकों ने भक्तिमय प्रसंगों में डूबते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ किया। पूजन, आव्हान सुबोधजी पाराशर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया।
मुख्य व्यासपीठ का भार आज गोवर्धन माली एवं पाठक नटवर अग्रवाल ने वहन करते हुए सस्वर पाठ करके आनन्द प्रदान किया। रविवार को रामनवमी पर दोपहर 01 बजे पाठ प्रारम्भ किया जाएगा। पाठ के बाद हवन एवं महाआरती के साथ आयोजन को विराम दिया जाएगा।
नवाह्नपारायण रामायण पाठ का कल होगा समापन

Leave a Reply