फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठ के साथ नवरात्रि महोत्सव का हुआ आगाज


फतहनगर। सनवाड़ रोड़ पर भगवा सर्कल के समीप स्थित श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को प्रभु प्रेरणा एवं नगर के पाठकों की सहभागिता से चैत्र नवरात्रि महोत्सव का आगाज किया गया। उक्त धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक श्री रामचरित मानस के सस्वर सामुहिक श्री नवाह्नपारायण रामायण पाठ के साथ गतिमान रहेगा। आयोजन में नगर के गणमान्य पुरुषों एवं महिलाओं ने पूर्ण सक्रियता से भाग लेते हुए सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। आज देव वंदना, हरि नाम एवं मानस महिमा, सती प्रसंग से शिव विवाह तक की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया गया।


पूजन सुबोध पाराशर द्वारा करवाया गया। मोहनसिंह भाटी के सानिध्य में मुख्य व्यासपीठ पर मानस प्रेमी मनोहरलाल काबरा, अशोक अग्रवाल एवं नटवरलाल अग्रवाल विराजित रहे।
प्रथम दिन के विश्राम के बाद पं. सीताराम शर्मा द्वारा रामायण एवं हनुमानजी आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *