फतहनगर - सनवाड

नवाह्नपारायण रामायण पाठः राम जन्मोत्सव का किया पाठ

फतहनगर। प्रभु प्रेरणा एवं पाठकों की सहभागिता से हनुमान मंदिर (भुरदासजी का कुआँ) पर 2अप्रेल से 10 अप्रेल 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 07 से 11 बजे तक आयोजित किये जा रहे नवाह्नपारायण रामायण पाठ के दूसरे दिन आज रविवार को राम जन्मोत्सव का हर्षाेल्लास से पाठ किया गया जिसमें नगर के गणमान्य पुरुष एवं महिला पाठकों ने सामुहिक रूप में एक साथ बैठकर पाठ का लाभ प्राप्त किया। पूजन, आव्हान सुबोध पाराशर एवं नारायण तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। मुख्य व्यासपीठ से आज मानस पाठक मनोहरलाल काबरा के सस्वर, तल्लीनता एवं लय ने सभी को रामजन्म उत्सव प्रसङ्ग में बांधे रखा। आरती रोशनदास द्वारा की गई। द्वितीय दिन के विश्राम के बाद रामायण एवं हनुमान की महा आरती की गई एवं सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *