फतहनगर। अखण्ड रामायण पाठ से नए साल का स्वागत किया जाएगा। सिद्ध हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को अखण्ड रामायण पाठ शुरू किया गया तथा मध्य रात्रि को नए साल का स्वागत एवं बालाजी की महाआरती के साथ समापन होगा। रामायण पाठ में नगर के कई धर्मप्रेमी शामिल हुए। प्रति वर्ष यहां रामायण पाठ से ही नए साल का स्वागत किया जाता है। धर्मप्रेमी लोग भी इसमें अपनी पूरी भागीदारी निभाने में पीछे नहीं रहते।
नया सालः अखण्ड रामाण पाठ जारी,मध्यरात्रि को होगा स्वागत

Leave a Reply