फतहनगर - सनवाड

धूणीमाता पर्वत पर दो दिवसीय भजन संध्या एवं पाटोत्सव ध्वजाधारण कार्यक्रम संपन्न

फतहनगर।** मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ धूणीमाता पर्वत स्थित श्री हिंगलाज भैरों भवानी धाम एवं श्री धूणेश्वर महादेव के पाटोत्सव और ध्वजाधारण अनुष्ठान के तहत दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 18 जून को मंदिर मेला प्रांगण में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजक एवं पूर्व राज्यमंत्री तथा राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने पधारे साधु-संतों का सम्मान किया। रात्रि 9 बजे से देर रात 2 बजे तक भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से माता भैरों भवानी का गुणगान किया, जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर रसास्वादन किया।

दूसरे दिन 19 जून को प्रातः 6 बजे हवन-यज्ञ प्रारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति सुबह 11 बजे की गई। इसके पश्चात ध्वजाधारण कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। माता के अनन्य भक्त जगदीशराज श्रीमाली ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत कर महाप्रसादी ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड दीपक कुमार शर्मा, एचआर हेड आशीष शर्मा, प्रदेश इंटक महामंत्री नारायण गुर्जर, उदयपुर सीमेंट यूनियन अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, विभिन्न यूनियन पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रदेश एवं उदयपुर जिले के इंटक पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *