फतहनगर - सनवाड

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही मूर्ति एवं कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न

फतहनगर। शिव शक्ति मंदिर मंडल के तत्वावधान में चंगेड़ी बावड़ी वाले महादेव मंदिर पर कलश एवं मूर्ति स्थापना धार्मिक क्रियाओं के साथ सम्पन्न किया गया। समापन अवसर पर चंगेड़ी, दूधालिया,  डांग,सांवलपुरा, बीकाखड़ा, राजपुरा, भांडावास सहित आस-पास के गांवों से काफी ग्रामीण शामिल हुए। धान्याधिवास, पुष्पाधिवास, शोभायात्रा,सहस्त्राभिषेक एवं हवन आदि के साथ सुबह 8.20 बजे मूर्ति व कलश स्थापना वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ किया गया.

महोत्सव 29 अप्रेल को प्रारंभ हुआ था। पांच दिनों के दरम्यान जलयात्रा, मूर्ति व कलश का अनुष्ठान किए गए। अंतिम दिन   सवा ग्यारह बजे पूर्णाहुति एवं महा आरती की गयी.   महा प्रसादी में उपस्थित  श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम में संत अवधेशानंद महाराज, मुंगाना महन्त चेतनदास, खुशाल भारती आदि का सानिध्य मिला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *