उदयपुर

देश की तरक्की में अवरोधक है भ्रष्टाचार :राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में सामने आए विचार

फतहनगर ।  उदयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय उदयपुर तथा फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईन्टाली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से आयोजित हुई ।
राष्ट्रीय कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार कार्यक्रम में समाज में भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए डिजिटल माध्यम से लेखन में प्रतियोगियों ने कहा कि देश के विकास में भ्रष्टाचार अवरोधक है ।
डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हरिचन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय उदयपुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निवर्हन किया ।  संचालक डा.ओम प्रकाश किराड़ ने बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण लेखन में 38 प्रतिभागियों ने भाग लेकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संदेश दिया।
समाजसेवी प्रभाशंकर शर्मा के अनुसार यदि हमे भ्रष्टाचार वाकई समाप्त करना है और हम इस विषय पर गंभीर है तो हमे अपने देश की व्यवस्था के लिए बने कानूनो मे संसोधन करना होगा। तब ही भ्रष्टाचार समाप्त होगा।
आमेटा ने बताया कि लेखन में श्रेष्ठ सभी प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र से अलंकृत कर डिजिटल माध्यम प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *