फतहनगर - सनवाड

दीपोत्सव पर हर ओर रहा उल्लासमयी वातावरण

फतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही। बाजार में आवागमन बाधित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार,प्रताप चौराहा,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। गली मोहल्लों में पटाखों की आवाज भी सुनाई देती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *