
फतहनगर। क्षेत्र की ढूंढिया पंचायत के भीला खेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवा किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेणीराम गाडरी (26) पुत्र रूपलाल गाडरी गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।बताया गया कि हादसे के बाद परिजनों को कुछ समय तक उनके बचने की उम्मीद थी, क्योंकि शरीर गर्म था। इसके चलते परिजन उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल उदयपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर वल्लभनगर थाना पुलिस के जवान भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतक बेणीराम की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व हुई थी और वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई भी है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।
