Home>>फतहनगर - सनवाड>>थामला मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न
फतहनगर - सनवाड

थामला मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न


फतहनगर। मावली तहसील के थामला गांव में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी तादाद में सनातन समाज के लोग जुटे। थामला में राम दरबार, सरस्वती,रानी लक्ष्मीबाई आदि की बग्गियों में झांकियां सजाई गई तथा माधव दास जी एवं अमित दास जी जैसे संत भी बग्गियों में साथ चले। मुख्य वक्ता पृथ्वीसिंह का भी ओजस्वी उद्बोधन हुआ ।थामला में भी कोई साढे चार हजार लोगों ने भोजन किया। पंडाल को बहुत भव्य सजाया गया। चामुंडा माता का प्रांगण आज हिंदुत्व में दिखा। थामला का उत्साह भी बड़ा ही मन को प्रसन्नता देने वाला था। कलश धारी महिलाएं कलश यात्रा में बड़ी तादाद में शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!