फतहनगर - सनवाड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज फतहनगर में

फतहनगर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी आज फतहनगर में होंगे.

भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला के अनुसार सीपी जोशी यहां होने वाले प्रताप जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले हैं.

इधर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर प्रातः 7:30 बजे आवरी माता शक्तिपीठ से शोभायात्रा रवाना होगी.  यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्रताप चौराहा स्थित प्रताप स्मारक पहुंचेगी जहां महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद प्रातः 9:00 बजे समारोह शुरू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *