देश प्रदेश

तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए दस लाख की आर्थिक सहायता

जयपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज श्री लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मूल रूप से उदयपुर की झाडौल तहसील के सरादीत गांव निवासी लिम्बाराम पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ब्रेनस्ट्रोक के कारण वर्तमान में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

     इस संबंध में जानकारी मिलते ही श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए 10 लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की और दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह को उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। श्री गहलोत के निर्देश पर प्रमुख आवासीय आयुक्त ने शुक्रवार को ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्पोट्र्स हॉस्टल स्थित श्री लिम्बाराम के आवास पर पहुंचकर उन्हें सहायता राशि का चैक सौंपा तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

     मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदमश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित इस ओलम्पियन तीरंदाज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *