
फतहनगर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर फव्वारा पार्क में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात, एससी मोर्चा देहात एवं भाजपा मंडल फतहनगर सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल, भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याण सिंह पोखरण, एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, कार्यक्रम प्रभारी गोपी लाल चौबीसा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी एवं वाल्मीकि समाज के किशन हरिजन सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मियों एवं दलित वर्ग के वरिष्ठजनों का शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत एससी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्य समारोह में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

