मावली

टेंकर 15 फीट नीचे गिरा,चालक व खलासी घायल

मावली | उदयपुर रोड स्थित राडा जी बावजी के नजदीक तेल से भरा एक टैंकर 15 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। टेंकर तेल से भरा था जिससे सड़क पर तेल फेल गया तथा लोगों में तेल को ले जाने की होड़ मच गई । जानकारी के अनुसार दोपहर 3:00 बजे सरसों के तेल से भरा टैंकर उदयपुर से फतहनगर की ओर जा रहा था तभी मावली में राडा जी बावजी की पुलिया पर टैंकर अनियंत्रित होकर गिर गया। टैंकर चालक ने मोड पर अपना संतुलन खो दिया राडाजी बावजी के समीप टैंकर पलटता हुआ सीधा नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक खलासी को टैंकर से बाहर निकाला और 108 की मदद से उन्हें मावली सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया।  चालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *