फतहनगर - सनवाड

टीएडी मंत्री और नवपदस्थापित कलक्टर पहुंचे ढीकली ,बीमार छात्राओं के संबंध में ली जानकारी, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उदयपुर । जनजाति क्षेत्रीय​ विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं नवपदस्थापित जिला कलक्टर ताराचंद मीणा सोमवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित मॉडल पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल ढीकली पहुंचे और यहां पर बीमार छात्राओं के बारे में जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
टीएडी मंत्री बामनिया ने आवासीय स्कूल में अब तक बीमार हुई छात्राओं की संख्या और उनको दिए गए उपचार के बारे में विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीमार होते ही प्रत्येक छात्रा को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जावें।

143 की हुई स्क्रीनिंग, 17 को आइसोलेट किया

निरीक्षण दौरान मंत्री बामनिया को अवगत कराया गया कि मेडिकल टीम द्वारा आज विद्यालय में उपस्थित सभी 143 छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई है जिसमें से 17 को आईएलआई के लक्षण मिले है। इनका मेडिकल टीम द्वारा कोविड जांच हेतु मोके पर ही सैंपल लिया गया है एवं एहतियातन दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। यह भी बताया गया कि सभी 17 छात्राओं को रिपोर्ट आने तक छात्रावास में अलग से आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमएच्ओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि एहतिहायत के तौर पर सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है

इस मौके पर टीएडी अतिरिक्त आयुक्त शम्भूदयाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश खराडी, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ.अक्षय व्यास, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बड़गांव डॉ.अरुण चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *