फतहनगर। मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न देवस्थानों पर ज्वारा विसर्जन कार्यक्रम के साथ ही शारदीय नवरात्रि के धार्मिक अनुष्ठान को विराम मिल गया।
फतहनगर में खेड़ा खूंट चामुण्डा माता के स्थानक से विधि विधान से नेजा सहित भाव में रमते भोपे ढोल ढमाकों के साथ रवाना हुए तथा नगर में स्थित विभिन्न देवस्थानों पर सभी को साथ लेते हुए निकले। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भाव में रमते भोपों से आशीर्वाद लिया। सायंकाल सरोवर पहुंच कर विसर्जन किया गया। नगर के आवरीमाता शक्तिपीठ पर आवरीमाता मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में हवन किया गया जिसमें नगरवासियों ने बारी-बारी से हवन में आहुतियां दी। हवन के साथ ही माता के दरबार में चल रहा नवरात्रि अनुष्ठान सम्पन्न हो गया। इसी प्रकार मावली तहसील के इंटाली गांव मे सोमवार को नया पालका देवरा व ताकाजी बावजी के जवारा विसर्जन किया गया जबकि मंगलवार को चामुंडा माता मंदिर पर शुभ मुहूर्त में पूजन, हवन किया गया। इसके बाद विभिन्न मार्गो से होता हुआ चामुंडा माताजी का निशान (नेजा) करतब दिखाते हुए सरोवर पहुंचा जहां पर माताजी द्वारा आने वाला समय कैसा रहेगा बताया गया। हनुमान अखाड़े में गांव के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हवन किया गया।
ज्वारा विसर्जन के साथ नवरात्रि अनुष्ठान को मिला विराम

Leave a Reply