उदयपुर

जिले भर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

उदयपुर, 25 जनवरी। जिले भर में गुरुवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उदयपुर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह गांधी ग्राउण्ड में मनाया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्य समारोह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक 9.05 बजे मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण के साथ शुरू होगा। पुलिस, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट की सलामी देंगे। समारोह में राज्यपाल का संदेश पठन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि के हाथों समाजसेवा, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिये विशिष्ट व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जायेंगे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की विकासपरक झांकियों के प्रदर्शन होंगे जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं व जिले में विकास की तस्वीर को मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *