उदयपुर

जिले भर में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई आज

उदयपुर। आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान हेतु राज्य सरकार के आदेशानुसार त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत 7 जुलाई, गुरुवार को जिले की ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर सुबह 11 बजे से जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में ग्राम पंचायत कानपुर (गिर्वा), बेदला (बड़गांव), कछबा (गोगुन्दा) से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा भी जुड़ेगी।

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार इन शिविरों में ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी-कर्मचारी यथा ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, पीएचईडी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण, जलसंसाधन, चिकित्सा के पंचायत स्तरीय कार्मिक मौजूद रहकर आमजन की परिवेदनाओं को सुनेंगे और इनका त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करेंगे। शिविर में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, नाली, सफाई, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता दी जायेगी। कलक्टर ने स ग्राम स्तरीय जनसुनवाई शिविर में भाग लेने हेतु ग्राउंड लेवल स्टाफ को पाबंद कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है। वहीं जनसुनवाई हेतु राज्य सरकार से प्राप्त परिवादों जो पोर्टल पर असंतुष्ट हुए प्रार्थियों की सूची भी विभागवार प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *