उदयपुर. जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार की नगर निगम के विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर नगर निगम के चेटक सर्कल, उदियापोल एवं गोवर्धन विलास स्थित आश्रय स्थलों पर पहुंचे एवं वहां ठहरे हुए लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने निगम द्वारा उनके ठहराव के लिए की गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सर्दी के मौसम में कंबल बिस्तर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अशोक कुमार एवं निगम के अधिकारी कार्मिक साथ थे।
जिला कलेक्टर ने नगर निगम के आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

Leave a Reply