फतहनगर।
चंगेड़ी के पूर्व सरपंच मेवाड़ के गांधी नाम से ख्यातनाम स्व. हज़ारीलाल जाटोलिया की पुण्यतिथी पर मेवाड़ रेगर समाज प्रगतिशील सेवा संस्थान के सहयोग से मोहनलाल जाटोलिया, शंकरलाल जाटोलिया,मोहनलाल रेगर, दिनेश जाटोलिया के द्वारा ग्राम पंचायत चंगेड़ी के राजपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक समस्त विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री व मिठाई वितरित की गई । विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती संगीता वर्मा ने भामाशाहों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply