फतहनगर - सनवाड

जल कर मरे युवक की हुई शिनाख्त, बाइक से हुई पहचान

फतहनगर । राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम जलने से मृत युवक की शिनाख्त सनवाड़ निवासी राजमल तातेड़ के ज्येष्ठ पुत्र दीपक तातेड़  के रूप में की गयी है।

सोमवार शाम अंधेरा घिरने के दौरान ही राणावतों की सादड़ी के समीप हाइवे के पास ही लोगों ने जलते हुए शख्स को देखा तथा पुलिस व एम्बुलैंस को सूचना दी । पूरी तरह झुलस चुके इस युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था । शव सनवाड़ अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया था । घटनास्थल के पास ही बाइक मिली जिसके नं. खबर के साथ fatehnagarnew s.com पर शेयर किए गए थे । खबर के जरिए देर रात को परिजनों ने बाइक पहचान ली तथा अज्ञात युवक की शिनाख्त दीपक तातेड के रूप में की । मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया जहां सनवाड़ में गमगीन माहोल में अंतिम संस्कार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *