Home>>फतहनगर - सनवाड>>जयपुर में शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, प्रवेशोत्सव को जन-आंदोलन बनाने के निर्देश
फतहनगर - सनवाड

जयपुर में शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, प्रवेशोत्सव को जन-आंदोलन बनाने के निर्देश

जयपुर।
राजधानी जयपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा संकुल के वीसी कक्ष से आज प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवीन शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों के सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रवेशोत्सव के सफल आयोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण तथा अन्य प्रमुख शैक्षिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श कर एक सुदृढ़ एवं क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में विशेष रूप से प्रवेशोत्सव को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे ग्राम स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, गाँव-गाँव जाकर रात्रि विश्राम करें तथा प्रत्येक पात्र बालक-बालिका का विद्यालयों में अधिकतम नामांकन सुनिश्चित करें।

अध्यक्षता करते हुए कहा गया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े और उसे गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं सर्वांगीण शिक्षा प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!