फतहनगर। जनाधार में अंकित जन्मतिथि स्कूली बच्चों के लिए जी का जंजाल बन कर रह गयी है। आश्चर्य तो तब होता है जब कई बच्चों के जन्म तारीख पिता की जन्म तारीख के समकक्ष ही अंकित की दी गई। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए तो इससे परेशानी खड़ी हो गयी है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में अध्ययनरत बालिका सुश्री सायना के आधार कार्ड में पिता की जन्म तारीख भी गलत अंकित है। पिता की जन्म तारीख 01.01.1950 अंकित है तथा पुत्री की जन्म तारीख भी यही डाल दी गई। ऐसे कई उदाहरण हैं। ऐसे में शुद्धिकरण के लिए बच्चों को भटकना पड़ रहा है तथा इसमें संशोधन के लिए उन्हें अनावश्यक खर्च वहन करना पड़ रहा है।
जनाधार में जन्मतिथि बनी जंजाल,पिता-पुत्री का जन्म एक ही दिन

Leave a Reply