फतहनगर। कांग्रेस मंडल फतहनगर-सनवाड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका कार्यालय में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) श्री रमेश चंद्र सीरवी एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्रीमती छैल कुंवर चारण को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर क्षेत्र में सार्वजनिक हित के लंबित कार्यों को तत्काल प्रभाव से करवाने की मांग करते हुए आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की।
इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, महामंत्री ओमप्रकाश बारबर, नगर महामंत्री एवं पार्षद सुनील मुंदड़ा, पार्षद नरेश जाट, महासचिव राजेश त्रिपाठी, देवीलाल तेली, एसटी प्रकोष्ठ के रतन मीणा, मीडिया प्रभारी निर्मल पाराशर, वरिष्ठ नेता भगवत सिंह राठौड़, बंसीलाल तेली, शांति देवी यादव, कन्हैयालाल शर्मा, शरीफ भाई, विकास लावटी, किशन गुर्जर, अर्जुन सिंह राजपूत सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनहित के कार्यों को शीघ्र कराने की मांग, कांग्रेस ने एसडीएम व ईओ को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply