Home>>फतहनगर - सनवाड>>चंद्रशेखर जोशी बने त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक (राजनीतिक प्रकोष्ठ)
फतहनगर - सनवाड

चंद्रशेखर जोशी बने त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक (राजनीतिक प्रकोष्ठ)

उदयपुर, 14 अप्रैल। अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की साधारण सभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के बाद चंद्रशेखर जोशी को संस्थान के राजनीतिक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी हृदयानंद महाराज की अनुमति से राष्ट्रीय संयोजक भूपेंद्र कुमार पंड्या द्वारा घोषित की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए भूपेंद्र कुमार पंड्या ने बताया कि चंद्रशेखर जोशी लंबे समय से धर्म, संस्कृति एवं समाज के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए कोर कमेटी ने साधारण सभा में उनकी नियुक्ति का निर्णय लिया, जिससे समाज को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि चंद्रशेखर जोशी वर्तमान में भाजपा उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष भी हैं और अब वे त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!