फतहनगर - सनवाड

चंगेडी विद्यालय को कावड़िया परिवार ने भेंट किया कंप्यूटर सिस्टम

फतहनगर। गुड़ली निवासी भामाशाह फतहलाल,रणजीत,सम्पत लाल, गणपत लाल,दिनेश कुमार कावड़िया परिवार की ओर से चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को करीब 50 हजार की लागत का कम्प्यूटर सिस्टम मय प्रिंटर भेंट किया गया।
संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने अतिथियों का उपरना एवं तिलक द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर चांदमल,कैलाशचन्द्र कोठारी,व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया,माधवलाल गाडरी,कर्णसिंह राणावत,श्रीमती रतन टाक,आमना खातून,संजय कुमार यादव,पवन कुमार मीणा, भगवतीलाल चपलोत,अनिल माली, भंवरलाल तेली, शंकरलाल चावड़ा,रीना पोखरना, बद्रीलाल जाट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *