चित्तौडगढ़

गोद लिये वार्ड में सेवा कार्य प्रारंभ: सांसद जोशी एवं जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया आरंभ

          चित्तौडगढ 17 मई, चित्तौडगढ सेवा संस्थान चित्तौडगढ द्वारा बिरला हॉस्पीटल में गोद लिए वार्ड में सेवा कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गये।
         सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने सोमवार को इसका आरंभ किया। गोद लिए वार्ड में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर, आवश्यकतानुसार प्लस आक्सीमीटर, वेपोराईजर, फेस शील्ड आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
        संस्थान अध्यक्ष गोविंद गोपाल ईनाणी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 6.30  पर चाय बिस्कुट, 8 बजे काढा, नाश्ता 9 बजे और दोपहर का भोजन 11 बजे से 12 बजे के मध्य उपलब्ध करवाया जायेगा। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे नींबू पानी, 4 बजे चाय, शाम 6.30  से 7.30 बजे शाम का भोजन और रात 9 बजे पौष्टिक हल्दी दूध उपलब्ध करवाया जायेगा।
       इस अवसर पर सांसद जोशी, जिला कलेक्टर मीणा,एस पी भार्गव और पी एम ओ दिनेश वैष्णव ने तृतीय एवं चतुर्थ तल पर दोनो वार्ड का निरिक्षण कर जायजा भी लिया। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने इस पहल की सराहना की।
      उल्लेखनीय है कि संस्थान के संरक्षक सांसद सी.पी.जोशी की पहल से यह कार्य संस्थान ने प्रारंभ किया है। प्रतापगढ के लिए भी संस्थान इस कार्य का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रख चुका है। संस्थान पूर्व में भी सेवा कार्य में संलग्न है ।
      संस्थान सचिव भरत माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व में भी  संस्थान ने मेडिकल कैम्प का आयोजन भी किया था। इसके अतिरिक्त संस्थान अभी कोरोना काल में  निशुल्क मोबाइल लैबोरेट्री वैन प्रारंभ की है जिससे जिले की लगभग 100 पंचायत मुख्यालय पर हजारो लोगो की जांच निशुल्क कर वहीं रिपोर्ट भी दी गई है। इससे पूर्व संस्थान पर्यावरण संवर्धन के लिए हरित अभियान के तहत ऐतिहासिक पौधारोपण भी कर चुका है।
         संस्थान की उपरोक्त पहल मे सांसद जोशी का आग्रह स्वीकार कर एस आर एम ग्रुप ने  वार्ड के संचालन के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कन्सीट्रेटर, वेपोराईजर, प्लस आक्सीमीटर, फेस शील्ड आदि उपलब्ध करवाये है । इसी प्रकार अल्पाहार और भोजन के लिए श्री श्री  विद्या फाउंडेशन का सहयोग किया है।
       इस अवसर पर एस आर एम ग्रुप एम डी हिम्मत सिंह झाला, पूर्व पालिकाध्यक्ष महेश ईनाणी, संस्थान सदस्य शांति लाल भराडिया,  हर्षवर्धन सिंह रुद, रघु शर्मा, भंवर भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *