
फतहनगर। गुलाब ग्लोरी स्कूल एवं ‘सुपर 30’ बैच के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है, वहीं अभिभावकों में भी गर्व की भावना देखने को मिली।
विद्यालय के ‘सुपर 30’ बैच के लगभग सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। इतना ही नहीं, कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई, जो विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

विज्ञान संकाय में अंकिता सालवी ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अवनी जाट एवं चित्रांशी ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कला संकाय में भूमिका सेन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में कशिश बानू ने 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प विद्यालय परिवार ने व्यक्त किया।

