फतहनगर - सनवाड

गुरू पूर्णिमा पर फतहनगर में होगें विविध कार्यक्रम

फतहनगर। गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नगर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर गुरू पूजन एवं भजन कीर्तन के कार्यक्रम होंगे।
अखाड़ा मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में प्रातः 8 बजे गुरू पूजन होगा तथा दस बजे से महाप्रसादी का कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को शाम तक सजाने में श्रद्धालु जुटे रहे। मंदिर विकास कमेटी के अथक प्रयासों से मंदिर प्रांगण में डोम भी तैयार हो चुका है जिससे बारिश के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हों। इसी प्रकार से उदासी आश्रम में भी कार्यक्रम होगा जहां पर महाप्रसादी एवं कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *