फतहनगर - सनवाड

गन्दोली खेड़ा में अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण

फतहनगर। बुधवार को लदानी ग्राम पंचायत के गन्दोली खेड़ा में घर -घर पहूंच कर अयोध्या से आये पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण किया गया।
अक्षत वितरण प्रेमदास वैष्णव एवं माधुदास वैष्णव ने किये। निमंत्रण पत्र वितरण में शांतिलाल मीणा एवं चुन्नीलाल अहीर का सहयोग रहा। श्री राम मंदिर फोटो वितरण में चतुर्भुज गाडरी ने सहयोग दिया। मुकेश डांगी, बाबुलाल डांगी, रमेश डांगी, करण डांगी, विष्णु डांगी, विक्रम डांगी, मोहित डांगी, धर्मेन्द्र डांगी, गोपाल डांगी, सुरज डांगी, गौरव डांगी, रमेश डांगी, पुष्कर डांगी, दिनेश डांगी सहित बाल गोपाल उपस्थित रहे एवं प्रत्येक मोहल्ले में जुलूस के साथ जय श्री राम के नारे लगाते, झूमते नाचते निमंत्रण पत्र बांटे। समस्त ग्राम वासियों ने 22 जनवरी को दोपहर में बालाजी मंदिर गन्दोली खेड़ा महाआरती में भाग लेने व सायंकाल प्रत्येक घरों में दिपक जला कर दिपावली मनाने व प्रत्येक घर से एक एक दिपक बालाजी मंदिर लाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *