Home>>फतहनगर - सनवाड>>खरतांणा में 4.21 करोड़ की लागत से बने विद्यालय भवन का 4 मई को होगा लोकार्पण
फतहनगर - सनवाड

खरतांणा में 4.21 करोड़ की लागत से बने विद्यालय भवन का 4 मई को होगा लोकार्पण

फतहनगर।खरतांणा गांव में स्वर्गीय चांदमल हिरण की स्मृति में निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण आगामी 4 मई को किया जाएगा। इस भव्य भवन का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के करकमलों से सम्पन्न होगा।करीब 4 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक विद्यालय भवन का निर्माण समाजसेवी भामाशाह परिवार द्वारा कराया गया है। शुक्रवार को भामाशाह सुभाष हिरण एवं नरेश हिरण द्वारा इस भवन का रजिस्टर्ड दान पत्र औपचारिक रूप से शिक्षा विभाग को सौंपा गया।इस अवसर पर मावली के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, नायब तहसीलदार विजय कुमार रेगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर सिंह चौहान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राध्यापक शंकर लाल मीणा, कैलाश खटीक, प्राण जीवन पालीवाल, विनोद पुरी गोस्वामी, पुखराज प्रजापत, बलवंत पाराशर और लाखन प्रजापत सहित अन्य लोगों ने भी भाग लिया।नव निर्मित विद्यालय भवन में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाएं, बेहतर आधारभूत ढांचा तथा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।ग्रामीणों ने भामाशाह परिवार की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। आगामी लोकार्पण समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!