देश प्रदेश

कोरोना के मद्दे नजर गृह रक्षा नामांकन स्थगित

जयपुर। गृह रक्षा विभाग में वर्तमान में स्वयंसेवकों के जयपुर शहर हेतु नामांकन प्रक्रिया चल रही है जिसे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत स्थगित कर दिया गया है जिसकी सूचना समस्त अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा भिजवायी जा रही है।
कोरोना महामारी के फैलाव के कम होने पर राज्य सरकार द्वारा भविष्य में जारी किये जाने वाली दिशा-निर्देशों के तहत पुनः नामांकन प्रक्रिया को आरम्भ किया जा सकेगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा जारी कर दी जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *