फतहनगर। शुक्रवार की शाम करीब 11 बजे कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन जब फतहनगर पहुंची तो नगरवासियों ने जोरदार ढंग से न केवल ट्रेन की अगवानी ढोल ढमाकों से की अपितु इसमें सवार होकर आए सांसद सी.पी.जोशी का मालाओं से स्वागत किया। ट्रेन का प्रत्येक कोच शाही रेलगाड़ी के माफिक देख नगरवासियों का ह्दय गद्गद् हो गया। गाड़ी के सभी कोच नए थे तथा पूरी गाड़ी को मालाओं से बेहतरीन ढंग से सज्जित किया गया था।
स्वागत के अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,पार्षद श्रीमती हेमलता देवड़ा,रामचन्द्र मेहलाना,रोशन खटीक,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेष मीणा,अशोक मोर,सुरेश सोलंकी, शक्तिसिंह, पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,भैरूलाल जटिया,ओमप्रकाश कोठारी,पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी,ओमप्रकाश टेलर,देवेन्द्रसिंह गौड़,रमेश पालीवाल,किशनलाल अग्रवाल,सुशील अग्रवाल,शंकर गाडरी समेत कई नगरवासी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोटा-असारवा वाया उदयपुर ट्रेन की फतहनगर में लोगों ने की अगवानी, सांसद सी.पी.जोशी का नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत

Leave a Reply