फतहनगर - सनवाड

काशी कॉरिडोर लोकार्पण का फतहनगर में किया लाइव प्रसारण

फतहनगर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी कॉरिडोर लोकार्पण हुआ जिसका सीधा प्रसारण फतेह नगर वासियों ने यहां के प्रताप चौराहे पर देखा । इस लाइव प्रसारण का आयोजन भाजपा मंडल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में भाजपा  मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ,महामंत्री रामचंद्र मेलाना ,फूलचंद कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल, मंत्री लीला सोनी, आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,पुर्व पार्षद कल्याण सिंह पोखरना,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,चिराग चण्डालिया, अशोक सिंह राणावत ,उपाध्यक्ष हरीश सिंगल,विक्रम धनावत,राजू माली, प्रकाश देवड़ा भैरू बेरवा, नवनीत सोनी ,रमेश टाक ,कमलेश सेन, रामचंद्र लोहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर संत और पुजारी  का शॉल उपरणा  ओढ़ाकर सम्मान किया गया |  यह जानकारी आईटी सेल सयोजक जगदीश पुरोहित ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *