फतहनगर - सनवाड

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में फतह एकेडमी की दो छात्राओं का चयन, बढ़ाया विद्यालय का गौरव

फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की दो मेधावी छात्राओं का राजस्थान सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना (सत्र 2025-26) के अंतर्गत चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

योजना के तहत चयनित छात्राओं में पलक मेनारिया, पिता वासुदेव मेनारिया तथा खुशी सोनी, पिता गोविंद सोनी शामिल हैं। पलक मेनारिया ने कक्षा 12 कला संकाय में 97.80 प्रतिशत तथा खुशी सोनी ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह गौरव हासिल किया।

छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है।

विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *