देश प्रदेश

संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात शख्स जलकर हुआ खाक

फतहनगर ।  राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात व्यक्ति की जलने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायंकाल राणावतों की सादड़ी के समीप लोगों ने एक शख्स को जलता हुआ देखा । इस पर लोगों ने एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचित किया । फतेहनगर पालिका से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तथा शख्स को एंबुलेंस में लेकर सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया । अज्ञात शख्स पूरी तरह से झुलस चुका था जिसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है । उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है । बाइक के रजि. नंRj27 SH0943 हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *